भारत
दलाई लामा का सिक्योरिटी डॉग 20 डॉलर में बिका, जानें स्टोरी
jantaserishta.com
11 Feb 2023 12:27 PM IST

x
धर्मशाला (आईएएनएस)| तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी डॉग 1,550 रुपये (20 डॉलर) में बेचा गया। डूका स्निफर लैब्राडोर डॉग ने तकरीबन 12 साल तक दलाई लामा की सुरक्षा की। रिटायर्ड होने के बाद उसकी बोली लगाई गई।
पुलिस ने दलाई लामा के आवास पर संभावित बम के खतरों को सूंघने के लिए डूका का इस्तेमाल किया।
दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक नितिन चौहान ने मीडिया को बताया कि डूका को विशेष रूप से विस्फोटकों के बारे में पुलिस को चेतावनी देने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
वह दलाई लामा के सार्वजनिक कार्यक्रमों से पहले कार्यक्रम स्थल की रेकी करता था।
दलाई लामा की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि डूका दलाई लामा का सबसे भरोसेमंद डॉग था।
अब दलाई लामा की सुरक्षा की जिम्मेदारी नौ महीने के टॉमी को दी गई है। टॉमी को पंजाब होमगार्डस कैनाइन ट्रेनिंग एंड ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट द्वारा प्रशिक्षित किया गया और उसे 3 लाख रुपये में खरीदा गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, डूका को साल 2010 में सात महीने की उम्र में आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से 1.23 लाख रुपये में खरीदा गया था। अपने प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद, उसे दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात किया गया। वह एक सैनिक के रूप में सेवा दे रहा था।
डूका सुनने की शक्ति खो चुका था।
दलाई लामा धर्मशाला के उपनगर मैक्लोडगंज में रहते हैं, जो एक बड़ी तिब्बती आबादी का क्षेत्र है और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) का मुख्यालय है।
दलाई लामा त्रि-स्तरीय सुरक्षा लेने वाले भारत में अत्यधिक संरक्षित व्यक्तियों में से एक हैं।
Tagsदलाई लामासिक्योरिटी डॉगडॉगडूका स्निफर लैब्राडोर डॉगलैब्राडोर डॉगdalai lamasecurity dogdogduca sniffer labrador doglabrador dog
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





