भारत

देश में 0.56 फीसदी पर पहुंची दैनिक पॉजिटिविटी दर, सामने आए इतने मरीज़

Shantanu Roy
23 April 2022 3:42 PM GMT
देश में 0.56 फीसदी पर पहुंची दैनिक पॉजिटिविटी दर, सामने आए इतने मरीज़
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी से वृद्धि हो रही है, पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं लम्बे समय के बाद एक बार फिर सक्रिय मामलों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह आंकड़ा बढ़कर 15,079 पर पहुंच गया है। दिल्ली में भी कोरोना के मरीज एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,042 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,253 पर पहुंच गई है।

आज यानी 23 अप्रैल 2022 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,527 मामले सामने आए, जबकि इससे पहले 22 अप्रैल को 2,451 नए मामले सामने आए थे, जबकि 21 अप्रैल को 2,380 नए मामले सामने आए थे।
आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2 की जान गई है जबकि 1,656 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। इसके साथ ही सरकार ने पिछले दिनों कोरोना से हुई 31 मौतों के आंकड़े को भी आज साझा किया है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 0.56 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 83.4 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 4,55,179 जांच की गई।
इस समय दिल्ली में सबसे ज्यादा 3,253 मामले सक्रिय हैं, केरल में 2,613, कर्नाटक में 1,637, हरियाणा में 1,632, असम में 1,353 और उत्तरप्रदेश में 1,044 मामले अभी भी सक्रिय हैं। महाराष्ट्र में 78,76,503 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 77,27,855 ठीक हो चुके हैं। नीचे ग्राफ में देखिए कि किस राज्य में कब कितने मामले सामने आए। दूसरे नंबर पर केरल है जहां अब तक 65,38,851 मामले सामने आ चुके हैं।
कहां कब सामने आये कितने मामले
तीसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां अब तक 39,46,735 मामले सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु में 34,53,447, आंध्रप्रदेश 23,19,657, उत्तरप्रदेश में 20,72,455, पश्चिम बंगाल में 20,17,940, दिल्ली में 18,72,699, ओडिशा में 12,87,979, राजस्थान में 12,83,299 जबकि गुजरात में भी अब तक संक्रमण के करीब 12,24,225 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि उनमें से 12,13,184 मरीज ठीक हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में 11,52,228, मध्यप्रदेश में 10,41,292, हरियाणा में 988,541, बिहार में 830,518, तेलंगाना में 791,741, पंजाब 759,386, इसके बाद असम 724,204 का नंबर आता है। वहीं दूसरी ओर देश भर में 425,17,724 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
भारत में प्रति दस लाख पर किये गए हैं 594,024 टेस्ट
भारत में प्रति दस लाख लोगों पर करीब 594,024 टेस्ट किये गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक वैक्सीन के 187.5 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।
कितने लोग अब तक हो चुके हैं स्वस्थ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 23 अप्रैल 2022, सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 430,54,952 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 522,149 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 425,17,724 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story