भारत

पापा को नहीं था पता फ्लाइट में बेटी देगी सरप्राइज...खूबसूरत पल वायरल

jantaserishta.com
29 Aug 2026 11:31 AM IST
पापा को नहीं था पता फ्लाइट में बेटी देगी सरप्राइज...खूबसूरत पल वायरल
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: कहते हैं, पिता के लिए बेटी उसकी आंखों का तारा होती है. दुनिया में सबसे चहेती होती है पापा की बेटी. सोचिए, उस पिता के लिए वह पल कैसा होगा, जिसकी गोद में खेलने वाली और उसके कंधों पर बैठकर घूमने वाली बेटी अब हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान में एयर होस्टेस के तौर पर काम कर रही हो. और पिता को यह बात अचानक महसूस हो, तो उस पल का एहसास कैसा होगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कुछ ऐसा ही भावुक पल दिखाता है. वीडियो में एक पिता फ्लाइट में चढ़ते नजर आते हैं. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि अंदर उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज इंतजार कर रहा है. दरअसल, जिस फ्लाइट से वह सफर करने वाले थे, उसी में उनकी बेटी एयर होस्टेस के तौर पर काम कर रही थी. खास बात यह थी कि पिता ने अपनी बेटी को पहले कभी सामने से एयर होस्टेस की यूनिफॉर्म में नहीं देखा था.
श्वेता पांडे ने इस खूबसूरत पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में उनके पिता फ्लाइट के अंदर आते दिखाई देते हैं. इसी दौरान श्वेता उनके सामने पहुंचती हैं और उन्हें गले लगाने के लिए हाथ फैला देती हैं.
लेकिन पिता कुछ सेकंड के लिए हैरान रह जाते हैं. एयर होस्टेस की यूनिफॉर्म में खड़ी लड़की को देखकर वह अपनी बेटी को तुरंत पहचान नहीं पाते. वह एक कदम पीछे हटते हैं और फिर गौर से उन्हें देखने लगते हैं. कुछ ही सेकंड बाद जब उन्हें समझ आता है कि सामने खड़ी एयर होस्टेस उनकी अपनी बेटी है, तो उनका रिएक्शन पूरी तरह बदल जाता है. वह तुरंत आगे बढ़ते हैं और बेटी को कसकर गले लगा लेते हैं. इसके बाद दोनों का यह पल बेहद भावुक हो जाता है.
वीडियो में आगे पिता और बेटी की एक सेल्फी भी दिखाई गई है. साथ ही, उस बर्थडे कार्ड की झलक भी दिखाई देती है, जो श्वेता ने अपने पिता को दिया था. वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने बताया कि उनके पिता को बिल्कुल भी नहीं पता था कि वह उसी फ्लाइट में मौजूद हैं. यह पहली बार भी था, जब पिता ने उन्हें सामने से एयर होस्टेस की यूनिफॉर्म में देखा था.
यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. लोग पिता की आंखों में बेटी को देखकर झलक रहे गर्व और खुशी की बात कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "क्या आपने पिता के छिपे हुए आंसू देखे?" वहीं, किसी ने इसे पिता की आंखों में छिपे गर्व के आंसुओं वाला पल बताया, जबकि दूसरे ने इसे इंटरनेट का सबसे खूबसूरत वीडियो कहा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story