भारत

कपड़ा व्यवसायी के घर डकैतों ने जमकर मचाया उत्पात, वारदात के वक्त पहुंची पुलिस पर बम से हमला

jantaserishta.com
9 Oct 2023 4:43 PM IST
कपड़ा व्यवसायी के घर डकैतों ने जमकर मचाया उत्पात, वारदात के वक्त पहुंची पुलिस पर बम से हमला
x
लाखों रुपए की संपत्ति लूटकर ले गए।
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में रविवार की रात डकैतों के एक दल ने कपड़ा व्यवसायी राजकुमार गामी के घर पर धावा बोल दिया और जमकर तांडव मचाया। इस दौरान डकैतों ने नकद सहित लाखों रुपए की संपत्ति लूटकर ले गए।
डकैतों ने मारपीट में गृह स्वामी समेत कई लोगों को घायल कर दिया। वारदात के समय पहुंची पुलिस पर भी डकैतों ने बम से हमला कर दिए, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात्रि करीब एक बजे भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित साहरघाट में व्यवसायी राजकुमार गामी के घर हथियारबंद 25 से 30 अज्ञात लोग पहुंच गए और डकैती की घटना को अंजाम दिया।
डकैती का विरोध करने पर डकैतों द्वारा गृह स्वामी राजकुमार गामी, उनकी पत्नी और उनके बेटे पिंटू गामी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही साहरघाट थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तभी डकैतों द्वारा घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस पर बम फेंककर 2 पुलिस कर्मी को घायल कर दिया गया।
साहरघाट एवं अन्य थानों की पुलिस द्वारा डकैतों पर जवाबी फायरिंग की गई, जिसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर डकैत नेपाल की ओर भाग गए। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी तथा अन्य थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा डकैती में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामानों की बरामदगी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story