भारत

पुलिस के लिए सिरदर्द बना डकैत गुड्डा गिरफ्तार, हुई मुठभेड़

jantaserishta.com
10 Nov 2022 10:34 AM IST
पुलिस के लिए सिरदर्द बना डकैत गुड्डा गिरफ्तार, हुई मुठभेड़
x
ग्वालियर/मुरैना (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके मे पुलिस के लिए सिरदर्द बने डकैत गुड्डा गुर्जर को पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मुठभेड़ के दौरान गुड्डा के पैर में गोली लगी है। गुड्डा ग्वालियर-चंबल इलाके की पुलिस के लिए चुनौती बन गया था और लगातार उसके अपराध बढ़ते जा रहे थे। बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस डकैत के सफाए के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे, उसी के चलते मुरैना और ग्वालियर की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी़ गई थी। गुड्डा गिरोह के भंवर पुरा घाटीगांव की सीमा पर सक्रिय होने की सूचना मिली थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(अपराध)राजेश दंडोतिया ने अपने साथियों के साथ गुड्डा की घेराबंदी की। दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक फायरिंग होती रही। इस दौरान गुड्डा के पैर में गोली लग गई और वह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
गुड्डा ग्वालियर चंबल इलाके के जंगल में दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय था। उस पर हत्या के तीन, हत्या के प्रयास के पांच सहित लगभग दो दर्जन डकैती और अपहरण के मामले दर्ज हैं ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story