भारत
डाबला पुलिस ने पेट्रोल-डीजल के तस्करो को पकड़ा, पूछताछ जारी
Shantanu Roy
3 April 2024 4:31 PM IST

x
सीकर। पाटन क्षेत्र की डाबला पुलिस ने रविवार शाम कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से डीजल पेट्रोल का परिवहन करते हुए एक पिकअप को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। डाबला थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आज चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रुकवा कर चेक किया गया तो उसमें प्लास्टिक के ड्रमों में डीजल व पेट्रोल भरा हुआ था, जिसके बारे में पिकअप ड्राइवर से पूछताछ की गई तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिस पर कार्रवाई करते हुए ग्यारसी लाल पुत्र बालुराम गुर्जर निवासी मेहाड़ा गुर्जरवास पुलिस थाना मेहाङा को गिरफ्तार किया है साथ ही 640 लीटर अवैध डीजल पेट्रोल सहित पिकअप को जब्त किया है। डीजल पेट्रोल की अवैध परिवहन के बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है।
Next Story





