भारत

पति और बच्चों के सामने दबंगों ने किया महिला का गैंगरेप, फिर...

jantaserishta.com
19 March 2022 11:28 AM IST
पति और बच्चों के सामने दबंगों ने किया महिला का गैंगरेप, फिर...
x
कट्टे का भय दिखाकर किया गैंगरेप।

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से 26 साल की दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि गांव के दो दबंगों ने देसी कट्टा दिखाकर उसके पति और बच्चों के सामने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. महिला अपने पति और बच्चों के साथ खेत से सरसों की कटाई कर घर वापस आ रही थी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप और मारपीट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन फिलहाल कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके की है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वो खेत से अपने पति और बच्चों के साथ सरसों काट कर आ रही थी. उसी दौरान रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पति के साथ मारपीट की और देसी कट्टे के बट से मारकर उसे घायल कर दिया. उसके बच्चे जोर-जोर से चिल्लाते रहे. लेकिन उन्होंने किसी की एक ना सुनी, फिर देसी कट्टे का डर दिखाकर उन्होंने बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए.
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन अबतक आरोपियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है. वारदात के बाद से पीड़िता का पूरा परिवार सदमे में है. पीड़िता का मेडिकल करावा लिया गया है. और इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि पति के साथ थाने पहुंची महिला ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल सभी आरोपी मौके से फरार है. लेकिन पुलिस जल्द ही उन्हें पकड़ लेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story