भारत

दबंगों ने गिराया घर में लगा शादी का पंडाल, पुलिस के पहरे में निकालनी पड़ी बारात

jantaserishta.com
14 Feb 2022 7:59 PM IST
दबंगों ने गिराया घर में लगा शादी का पंडाल, पुलिस के पहरे में निकालनी पड़ी बारात
x
पढ़े पूरी खबर

राजगढ़: मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के तहत पड़ने वाले कचनारिया गांव में दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने और शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ. गांव के दबंगों ने दलित दूल्हे के विवाह कार्यक्रम में पथराव किया और पंडाल को गिरा दिया। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह पुलिस के पहरे में दूल्हे की बारात निकली.

दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बीते शनिवार को दलित दूल्हे की बारात में जमकर हंगामा हुआ. माचलपुर थाना क्षेत्र के कचनारिया गांव में दलिल परिवार के यहां युवक का विवाह कार्यक्रम चल रहा था. सामाजिक भोज और राजेश की बारात की तैयारी चल रही थी. रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही डीजे बजते ही गांव के दबंग शादी में पहुंच गए.
बारात निकालने और डीजे बजाने को लेकर दबंगों ने घर लगे शादी के पंडाल को गिरा दिया. घर में बनी रसोई और खाना फेंक दिया. इसके साथ ही दबंगों ने उनके घर पर पथराव भी किया. पथराव के बाद भगदड़ मच गई और कई मेहमान भाग निकले. इस अफरा-तफरी और पथराव में 6 लोग घायल हो गए. मामले में राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि दलित दूल्हे के परिवार पर हमला करने के मामले में 38 लोगों पर FIR दर्ज की गई है.
इसके साथ 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है. SP के मुताबिक आरोपियों के हथियार छीने जाएंगे. कचनारिया गांव के तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं. इससे पहले उज्जैन से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. जहां जिले की खाचरौद तहसील के एक गांव में बलाई समाज के एक युवक की बारात को सामान्य वर्ग के इलाके से जाने को लेकर दबंगों ने बारात को लौट दिया. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस के संरक्षण में बारात निकाली गई.
वहीं मामला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीम आर्मी और अखिल भारतीय बलाई महासंघ की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश की गई. जिसके बाद भी बात नहीं बनी तो थाना प्रभारी रविन्द्र यादव दल-बल के साथ पहुंचे और उन्होंने वर निकासी अपने संरक्षण में कराई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story