भारत

दबंगों ने महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा, वजह बना नाली में पानी बहाना

jantaserishta.com
23 Jan 2022 1:06 PM IST
दबंगों ने महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा, वजह बना नाली में पानी बहाना
x
वीडियो वायरल हुआ है.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर महिलाओं और लड़कियों को लाठी- डंडों से जमकर पीटा गया. बताया जा रहा है कि इस वीडियो को पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर वायरल किया और अब पुलिस पर समझौता कराने के लिए रुपये मांगने का आरोप भी लगाया.

यह घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मददूपुर मड़ैया गांव की है. नाली में पानी बहाने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हुआ. फिर दबंगों ने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं और उनके परिवार के लोगों पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया और उन्हें जमकर पीटा. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे लाठी- डंडों से महिलाओं और उनके परिजनों को पीटा जा रहा है.
पीड़ित महिला चंदा देवी ने पुलिस पर ही समझौता और पैसा मांगने का आरोप लगाया है. इस घटना पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया पर कुछ भी बोलने से बच रही है. पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है. पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया और पूरे गांव के सामने बेइज्जत किया गया.
बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसियों में अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था. इस बार नाली में पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया. इस पर दबंगों ने पड़ोसी परिवार पर लाठी -डंडों से हमला कर दिया. जिसके कारण उन्हें काफी चोटे आई हैं. घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story