भारत

दबंग महिला ने टोलकर्मी से की मारपीट, बैरिकेड भी तोड़ा

jantaserishta.com
17 July 2023 2:27 PM IST
दबंग महिला ने टोलकर्मी से की मारपीट, बैरिकेड भी तोड़ा
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में टोल प्लाजा पर महिला कर्मी के साथ दबंग महिला की मारपीट का वीडियो सामने आया है। महिला ने बैरिकेड को भी तोड़कर अपने साथी को गाड़ी निकालने के लिए बोला। यह घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दबंग महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष कार में सवार होकर ग्रेटर नोएडा के एक टोल पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अपने आपको लोकल बताया और गाड़ी को जाने के लिए बैरियर खोलने को कहा। टोल बूथ पर मौजूद महिला कर्मी ने उन्हें आईडी दिखाने के लिए कहा। लेकिन, उन्होंने कोई आईडी दिखाई नहीं और कार सवार महिला ने उतरकर महिला कर्मी से मारपीट की। यहां तक कि खुद बैरिकेड तोड़कर कार को आगे ले जाने की कोशिश की।
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के जरिए महिला और पुरुष को ट्रेस किया और उसके बाद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बता दें कि टोल पर मारपीट का यह कोई पहला वीडियो नहीं है। पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story