साइरस मिस्त्री: डिवाइडर से टकराई कार, अब कैमरे से हुआ ये खुलासा

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुंबई: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और कंस्ट्रक्शन टाइकून पलोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का रविवार को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया. साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार उस वक्त हादसे का शिकार हो गई, जब वो अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अहमदाबाद- मुंबई हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई. कार में कुल चार लोग सवार थे. इनमें से साइरस मिस्त्री समेत दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो लोग घायल हुए हैं. इस हादसे की शुरुआती जांच में ड्राइवर की गलती सामने आ रही है. पुलिस के अनुसार, ओवर-स्पीडिंग और गलत अनुमान की वजह से कार डिवाइडर से टकराई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





