भारत

साइरस मिस्त्री का निधन, नितिन गडकरी ने कही ये बात

jantaserishta.com
4 Sept 2022 5:24 PM IST
साइरस मिस्त्री का निधन, नितिन गडकरी ने कही ये बात
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को कार दुर्घटना में निधन (Cyrus Mistry Death) हो गया है. उनकी मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है. उद्योगपति और राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर गहरा शोक जताया है. एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए कहा- एक दुखद खबर... मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया. विश्वास नहीं कर सकती. ईश्वर साइरस की आत्मा को शांति प्रदान करें.
मालूम हो कि गुजरात से लौटते वक्त रविवार को मुंबई के पास पालघर में ड्राइवर ने कार से अपना कंट्रोल खो दिया, जिससे हादसा हो गया. इसमें साइरस मिस्त्री के साथ एक और शख्स की भी जान चली गई है. हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे.


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया- महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्रीजी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. शांति.
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. वह न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योगजगत में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखा जाता था. यह एक बहुत बड़ी क्षति है... मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story