भारत
साइरस मिस्त्री का निधन: डिवाइडर से टकराई टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन की कार, प्रधानमंत्री ने कही ये बात
jantaserishta.com
4 Sept 2022 6:00 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। रविवार को साइरस मिस्त्री अहमदबाद से मुंबई लौट रहे थे तभी पालघर में उनकी कार के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उनकी मौत हो गई है। कार में कुल चार लोग मौजूद थे जिसमें से लोगों की मौते पर ही मौत हो गई है और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापार जगत में साइरस मिस्त्री बड़ा नाम था। साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते कई नेताओं ने शोक जताया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीटर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन कॉमर्स और इंडस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी क्षति हैं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदानाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्जवल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





