भारत

सिलेंडर फटा, उड़ गया पूरा मकान, मलबे में दबे सभी लोग, 4 की मौत, जानिए हादसे का कारण?

jantaserishta.com
28 March 2021 9:19 AM IST
सिलेंडर फटा, उड़ गया पूरा मकान, मलबे में दबे सभी लोग, 4 की मौत, जानिए हादसे का कारण?
x
देर रात करीब 10.15 बजे सिलेंडर में विस्फोट हो गया.

झारखंड के गिरिडीह में सिलेंडर फटने से दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई. मामला तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ स्थित बुधन राय नाम के व्यक्ति के घर का है जहां शनिवार देर रात करीब 10.15 बजे सिलेंडर में विस्फोट हो गया. जिसमें दो मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि खिड़किया मोड़ निवासी बुधन राय शनिवार की रात को अपने पूरे परिवार के साथ खाना-खाने के बाद सोने के लिए चले गए थे. इसी बीच रात करीब 10.15 बजे अचानक घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे पूरा घर उड़ गया. इस घटना में बुधन राय के पुत्र लिलो राय की पत्नी सुनीता देवी, लिलो राय का ढाई वर्ष का पुत्र आयुष कुमार, लिलो राय का दो माह का नवजात पुत्र और बुधन राय की पत्नी कामेश्वरी देवी की मौत हो गयी.
घटना इतनी भयावह थी मकान पूरी तरह से उड़ गया और घर में मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए. इधर घटना के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. वंही घटना के बाद प्रशासन की ओर से मलबे को हटाने के लिए चार जेसीबी मंगवाई गईं और मलबे को साफ़ करवाया गया. इधर सूत्रों के द्वारा दूसरी जानकारी ये भी मिल रही है कि बुधन राय खदान में विस्फोटक की सप्लाई करता था और घटना के वक्त उसके घर में विस्फोटक भी मौजूद थे, जिस कारण ये विस्फोट हुआ है.
डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट होने की सूचना है, सिलेंडर विस्फोट होने से एक घर ध्वस्त हुआ है, जिसके मलबे में कई लोग दब गए हैं. इसमें चार लोगों की मौत की सूचना मिल रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान पहुंच गए हैं और राहत का कार्य चलाया जा रहा है. मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story