
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मंडावली इलाके में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दो नाबालिग भाई झुलस गए, जिसमें एक गंभीर है। पुलिस ने बताया कि छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसके छोटे भाई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पूर्वी जिले की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रियंका कश्यप ने कहा, "बुधवार दोपहर करीब 3.37 बजे मंडावली थाने में एक घर में आग लगने की सूचना मिली।"
उन्होंने आगे बताया, "सूचना मिलने के बाद तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) की टीम मौके पर पहुंची और आग में फंसे दो नाबालिग बच्चों को बाहर निकाला और एलबीएस अस्पताल ले जाया गया।"
एक बच्चा तीन वर्ष का था, जिसे मामूली चोट आई है और उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, दूसरा बच्चा छह वर्ष का है, जो गंभीर रूप से झुलस गया है और उसे सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
डीसीपी ने आगे बताया, "शुरूआती जांच में पता चला कि आग लगने पर बच्चों की मां खाना बना रही थी। लेकिन, गैस में रिसाव होने के कारण घर में आग लग गई। जांच जारी है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





