भारत

आयल फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, उड़ गई दीवार छत में पड़ी दरार

Shantanu Roy
24 March 2023 11:44 AM GMT
आयल फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, उड़ गई दीवार छत में पड़ी दरार
x
फैली सनसनी
कानपुर देहात। आयल फैक्ट्री के भीतर रखें सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके के साथ फटे सिलेंडर की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि घायल हुए आधा दर्जन मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाना बनाते समय हुए सिलेंडर ब्लास्ट का धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे की दीवार उड़ गई और कई जगह छेद हो गए। छत भी जगह-जगह से दरक गई है। शुक्रवार को रनिया इलाके में स्थित आयल फैक्ट्री के भीतर खाना बनाते समय हुए सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई है।
आधा दर्जन मजदूरों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई उस वक्त एक कमरे में मजदूर दोपहर का भोजन बना रहे थे। सिलेंडर ब्लास्ट की वारदात इस कदर भयानक थी कि कमरे की दीवार उड़ गई है और कई स्थानों पर छेद होने के अलावा कमरे की छत में दरारें आ गई है। धमाके के बाद कमरे में आग भी लग गई। सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने झूलसे हुए मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story