भारत
हरियाणा में 3 लाख लोगों की भागीदारिता के साथ साइक्लोथॉन यात्रा बनाएगी विश्व रिकॉर्ड: मनोहर लाल
Shantanu Roy
18 Sep 2023 11:26 AM GMT
x
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हरियाणा जिस प्रकार से नशे की गिरफ्त में है, वह चिंता का विषय तो है ही वहीं हरियाणा सरकार प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और इसके लिए युवाओं में जागृति पैदा करने के साथ साथ नशा तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए सरकार द्वारा साइक्लोथान यात्रा शुरू की गई है और इस यात्रा में जन भागीदारी ने वर्ष 2019 में आयोजित मैराथन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे स्पष्ट है कि युवा वर्ग नशे के खिलाफ इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है, जिससे यह यात्रा पूरी तरह से सार्थक साबित हो रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले यात्रा में भाग ले रहे प्रतिभागियों व आमजन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने इस यात्रा में शामिल स्कूलों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से भाग ले रहे साइक्लिस्ट्स का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि एक सितम्बर को करनाल से यह साइक्लोथॉन यात्रा शुरु की गई थी और यह अब तक 15 जिलों में ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश पहुंचा चुकी है और 25 सितम्बर को यह यात्रा करनाल में सम्पन्न होगी। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं को उत्साहित करने के साथ साथ नशा मुक्त हरियाणा बनाने का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि साइक्लोथॉन यात्रा में जनभागीदारी का आंकड़ा अब तक दो लाख के पार हो चुका है। आने वाले दिनों में यह यात्रा फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, उकलाना, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर होते हुए करनाल में सम्पन्न होगी। इस यात्रा के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि जब मध्य प्रदेश में इसी तरह की साइक्लोथॉन यात्रा आयोजित की गई थी तो उसमें भागीदारी करने वालों की अधिकतम संख्या 35 हजार तक थी जबकि हरियाणा में चलाई जा रही साइक्लोथॉन यात्रा में 3 लाख लोगों की भागीदारी की संभावना है और यह विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा नशा मुक्ति के संदेश के अपने उद्देश्य में सफल हो रही है।
इस यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट है कि हमें ड्रग फ्री हरियाणा बनाना है। हालांकि बड़ी चिंता का विषय है कि सिरसा व फतेहाबाद जिला नशे से सबसे अधिक प्रभावित हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक दिन की यात्रा चलाई गई है लेकिन सिरसा जिला में विशेष तौर पर यह तीन दिनों तक चलाई गई है ताकि यहां नशे के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। इस दौरान सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, हिसार रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव, भाजपा नेता गोबिंद कांडा, इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं को उत्साहित करने के साथ साथ नशा मुक्त हरियाणा बनाने का संदेश भी दिया। इस दौरान सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, हिसार रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव, भाजपा नेता गोबिंद कांडा, जगदीश चोपड़ा, रामचंद्र कंबोज, बलकौर सिंह, प्रदीप रातुसरिया व प्रशासनिक अधिकारियों में उपायुक्त पार्थ गुप्ता और एस.पी. विक्रांत भूषण आदि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। पूरे देश के लोग सेवा कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे हैं और प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी प्रकार प्रधानसेवक बनकर देश की निरंतर सेवा करते रहे तथा लोगों में प्रेरणा जागृत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए हरियाणा सरकार लगातार केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मनोहर लाल ने कहा कि 17 सितंबर का दिन एक और कारण से भी खास है, आज भगवान विश्वकर्मा का जन्म दिवस है। सरकार भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिवस को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाती है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Shantanu Roy
Next Story