भारत
Cyclone Mocha: IMD ने कहा- चक्रवाती तूफान 'मोचा' में बदली आंधी
jantaserishta.com
11 May 2023 12:40 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के पास बना हवा का कम दबाव तेज होकर चक्रवाती तूफान 'मोचा' में बदल गया है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान बांग्लादेश में पोर्ट ब्लेयर से लगभग 510 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और कॉक्स बाजार से 1,210 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। आईएमडी ने कहा कि 'मोचा' गुरुवार आधी रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।
तूफान के 14 मई को बांग्लादेश और म्यांमार के बीच तट को पार करने और उत्तर-पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है।
आईएमडी ने कहा कि तूफान उत्तर की ओर बढ़ रहा है और हवा से नमी खींच रहा है और अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु में पारा बढ़ सकता है।
Tagsभारत मौसम विज्ञान विभागआईएमडीचक्रवाती तूफान मोचामोचाIndia Meteorological DepartmentIMDCyclone MochaMocha
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





