भारत

#CycloneBiparjoy, समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें

Nilmani Pal
12 Jun 2023 1:40 AM GMT
#CycloneBiparjoy, समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें
x
वीडियो

केरल। तिरुवनंतपुरम में शांघुमुगम के तटीय क्षेत्र में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD का कहना है कि बिपरजॉय बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। फिलहाल केरल में इससे भारी बारिश की आशंका जताई गई है। लेकिन इसका प्रभाव छह राज्यों - केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप, गुजरात के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी पड़ेगा। मौसम विभाग ने 12 जून को कन्नूर और कोझिकोड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते IMD ने गुजरात, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। गुजरात के वलसाड में तीथल बीच को 14 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही गोवा और महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़, ठाने, पालघर, कोल्हापुर में तेज आंधी की आशंका जताई गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय अरब सागर में केंद्रभूत है। यह पोरबंदर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 450 किमी की दूरी पर है। हमारा पूर्वानुमान इसके उत्तर में बढ़ने का है। यह 14 -15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा का पूर्वानुमान है।


Next Story