Cyclone Yaas: पीएम मोदी ने तूफान को लेकर सीनियर अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये निर्देश

नई दिल्ली. टाउते तूफान (Tauktae Cyclone) के बाद अब पूर्वी तटीय क्षेत्रों पर यास तूफान का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान यास (Yaas Cyclone) में बदलने की संभावना जताई है और उसके 26 मई को पश्चिम बंगाल औरओडिशा तट पर पहुंचने का अनुमान जताया है. इस तूफान से निपटने के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को अफसरों और मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की. इसमें पीएम मोदी ने निर्देश दिए कि संभावित खतरे वाले स्थानों से लोगों को समय पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





