साइक्लोन यास का असर, रेलवे ने 24 मई से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को रद्द किया, देखें पूरी लिस्ट

चक्रवाती तूफान वास के कारण पूर्व रेलवे ने 24 मई से 29 मई के बीच 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की पूरी संभावना है. यह चक्रवात 26 मई को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा बांग्लादेश के तटीय इलाकों से टकराएगा. इस चक्रवाती तूफान को 'यास' (Cyclone Yaas) नाम दिया गया है. चक्रवाती तूफान 'यास' के मद्देनजर पीएम मोदी ने आज वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रतिनिधियों और टेलीकॉम, बिजली, नागरिक उड्डयन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक की और आने वाले 'चक्रवाती तूफान' को लेकर की गईं तैयारियों की समीक्षा की. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्री भी मौजूद रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





