भारत

चक्रवात यास: सड़क पर दिखी बड़ी और डरावनी छिपकली, घर से देखते रहे लोग, आईएफएस अफसर ने शेयर किया ये वीडियो

jantaserishta.com
27 May 2021 1:40 PM IST
चक्रवात यास: सड़क पर दिखी बड़ी और डरावनी छिपकली, घर से देखते रहे लोग, आईएफएस अफसर ने शेयर किया ये वीडियो
x

पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में चक्रवात यास के कहर के बाद अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक मॉनिटर लिजर्ड धीरे धीरे कोलकाता की जलमग्न सड़कों पर चलती नजर आ रही है. ये छिपकली काफी बड़ी और डरावनी लग रही है. वहीं भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण अंगुसामी ने भी ट्विटर पर मॉनिटर लिजर्ड का वीडियो शेयर किया है और क्षेत्र के निवासियों से जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाने का अनुरोध किया है.

साथ वीडियो के साथ लिखा है कि 'चक्रवात यास से भारी बारिश के बाद दमदम, कोलकाता में ये छिपकली देखी गई थी, यदि आपको कोई वन्य जीव दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग या जिला प्रशासन को सूचित करें, इसे पकड़ने की कोशिश न करें या जानवर को मारने की कोशिश न करें, एक सुरक्षित दूरी हमेशा उचित होती है'. हालांकि वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि अभी नहीं हुई है. वहीं वीडियो देख कई लोगों ने जानवर के लिए चिंता व्यक्त की है.
वायरल वीडियो में नजर आ रही लिजर्ड को देख जहां एक तरफ लोग हैरान रह गए वहीं दूसरी तरफ उसके सुरक्षित होने की कामना भी की है. एक यूजर ने लिखा 'ये काफी भयानक है'. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि काश उसे सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया हो.
इस यूजर ने कहा ये कहा आ गए हम, यूंही साथ चलते चलते
चक्रवात यास ने न केवल पड़ोसी पश्चिम बंगाल में तांडव मचाया बल्कि ओडिशा में भी अपना विकराल रूप दिखाया है. 26 मई को चक्रवात ने ओडिशा में दस्तक दी. जहां लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार देर रात चक्रवाती तूफान कमजोर होकर दक्षिणी झारखंड की तरफ चला जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story