Cyclone Tauktae ने मचाई तबाही: समुद्र में मिली 14 लोगों की बॉडी, गुजरात में 33 लोगों की मौत

मुंबई. चक्रवाती तूफान टाउते (Cyclone Tauktae) के कारण बजरा पी-350 डूबने के बाद बॉम्बे हाई से समुद्र में 14 शव बरामद किए गए. मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं. ये लोग बजरा पी-305 पर सवार थे जो चक्रवाती तूफान टाउते के दौरान डूब गया था. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में पी-305 नौका पर सवार 78 लापता लोगों की तलाश अभियान अभी भी जारी है. दूसरी ओर गुजरात में तूफान के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





