भारत

चक्रवात सितरंग: कई जिलों में हाईअलर्ट, तबाही मचा सकता है, NDRF अलर्ट पर...

jantaserishta.com
23 Oct 2022 4:39 PM IST
चक्रवात सितरंग: कई जिलों में हाईअलर्ट, तबाही मचा सकता है, NDRF अलर्ट पर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कोलकाता: मानसून बीत चुका है और पूरे देश में अब हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में एक चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर हिंद महासागर में पहला चक्रवाती तूफान सितरंग के मंगलवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिवाली के दिन भी कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं. इसके अलावा ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का भी खतरा मंडरा रहा है.
इस पूर्वानुमान के मद्देनजर बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के अलर्ट को देखते हुए NDRF के जवान तैनात कर दिए गए हैं. पश्चिम बंगाल में कई संवेदनशील जगहों पर 2 बीएन एनडीआरएफ के कुल 14 बचाव दल तैनात हैं, जिनमें प्रशिक्षित और समर्पित लोग मौजूद हैं और ये सभी लोग नवीनतम आपदा प्रतिक्रिया उपकरणों से लैस हैं.
पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में 14 टीमों को तैनात किया गया है. यानी 2 टीमें उत्तर 24 परगना जिला, 1 हुगली, 1-पश्चिम मेदिनीपुर, 3-पूर्व मेदिनीपुर, 2-कोलकाता, 4-दक्षिण 24 परगना जिला और 1 टीम नादिया में तैनात है. अब तक एनडीआरएफ की टीमें नागरिक प्रशासन के तालमेस से कई संभावित स्थानों पर जागरूकता अभियान चला रही हैं. हरिंघाटा में एक 24X7, 2 बीएन एनडीआरएफ कंट्रोल रूम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और अन्य एजेंसियों के संपर्क में है.
आईएमडी कोलकाता के उप निदेशक संजीब बनर्जी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर की प्रणाली जिसके तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि चक्रवात सितरंग के बांग्लादेश की ओर बढ़ने की संभावना है और यह तटीय क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के सुंदरबन डेल्टा के कुछ हिस्सों में भी प्रभाव डाल सकता है.
च्रकवात के असर से कई राज्यों में बारिश के अलावा आज, 23 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कोंकण और गोवा, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और लक्षद्वीप, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा पूरे देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून के शीघ्र ही विदा होने के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story