भारत

खतरनाक हुआ तूफान बिपरजॉय! गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किया दौरा, रक्षा मंत्री ने की तीनों सेना प्रमुखों से बात

jantaserishta.com
14 Jun 2023 4:31 PM IST
खतरनाक हुआ तूफान बिपरजॉय! गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किया दौरा, रक्षा मंत्री ने की तीनों सेना प्रमुखों से बात
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बिपरजॉय चक्रवात के गुरुवार को गुजरात के तट से टकराने की संभावना है। यह बीते 6 दशकों में कच्छ और पाकिस्तान के सिंध के तट से टकराने वाले सबसे ताकतवर चक्रवातों में से एक है। यही वजह है कि इसको लेकर अलर्ट जारी है और प्रशासन लोगों को निकालने से लेकर तमाम सावधानियां बरत रहा है। अब तक गुजरात में ही 50 हजार लोगों को तटीय इलाकों से निकालकर दूसरे ठिकानों पर भेजा गया है। एनडीआरएफ के डीआईजी ने बताया कि 15 जून की शाम तक बिपरजॉय चक्रवात के तट से टकराने की संभावना है। इसके मद्देनजर अब तक हम 50 हजार लोगों को निकाल चुके हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 18 टीमों को तैनात किया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों से बात की और चक्रवात 'बिपारजॉय' के लैंडफॉल के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की। चक्रवात के कारण किसी भी स्थिति या आकस्मिकता से निपटने के लिए सशस्त्र बल नागरिक अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयारी करने को भी कहा गया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने अपना तेलंगाना का दौरा रद्द कर दिया है। गृह मंत्री कल अपने मंत्रालय में ही रहकर राहत और बचाव कार्य के समन्वय की निगरानी करेंगे।
सबसे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ISRO द्वारा लॉन्च किए गए सैटेलाइट्स और राडारों के जरिए देश के आसपास के मौसम पर नजर रखती है। जैसे ही मौसम विभाग को सैटेलाइट या राडार से किसी साइक्लोन के आने की खबर मिलती है। ये उसका रास्ता, गति, तीव्रता आदि ट्रैक करते हैं। इसके बाद तूफान के रास्ते में आने वाले राज्य, एनडीआरएफ, सेना और केंद्र सरकार को सूचित करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story