भारत

साइकिलिंग नेतृत्व का गुण सिखाती है, 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में बोले डॉ. मनसुख मांडविया

jantaserishta.com
11 Jan 2026 11:15 AM IST
साइकिलिंग नेतृत्व का गुण सिखाती है, संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में बोले डॉ. मनसुख मांडविया
x
नई दिल्ली: मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'संडे ऑन साइकिल' के 56वें संस्करण का आयोजन किया गया। आयोजन में केंद्रीय युवा और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ ही पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद शामिल हुए। कार्यक्रम में साइकिलिंग को फिटनेस के जरिए नेतृत्व और प्रदूषण के समाधान के तौर पर प्रमोट किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, "एक साल पहले जब 'संडे ऑन साइकिल' की शुरुआत हुई थी, तब पूरे देश में 240 स्थानों पर इसका आयोजन हुआ था। आज 15,000 से अधिक स्थानों पर 'संडे ऑन साइकिल' के माध्यम से युवा फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। मुझे खुशी है कि हमारे साथ विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में भाग लेने आए हुए देश के युवा नेता जुड़े हैं। युवा देश के भविष्य हैं।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साइकिल हमें संतुलन सिखाती है। नेतृत्व में भी संतुलन बहुत जरूरी है। कब धैर्य रखना है, कब धीमे चलना है और कब तेज चलना है, हम साइकिलिंग से सीख सकते हैं। साइकिलिंग के साथ जुड़कर आप खुद को फिट रख सकते हैं। आप फिट होंगे, स्वस्थ होंगे, तभी देश को नेतृत्व दे पाएंगे।
उपस्थित लोगों से अपील करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप फिट इंडिया ऐप को डाउनलोड करिए। ऐप पर साइकिलिंग रिकॉर्ड होगी और आपको कार्बन क्रेडिट मिलेगी। साइकिलिंग प्रदूषण को दूर करने का भी एक जरिया है। अगर आपका कार्यालय नजदीक है, तो साइकिल से भी आप जा सकते हैं।
डॉ. मनसुख मांडविया ने पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस और सैकड़ों लोगों के साथ साइकिलिंग की और फिटनेस के प्रति जागरुकता फैलाई। आयोजन में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में भाग लेने देश के अलग-अलग राज्यों से दिल्ली आए युवाओं ने भी हिस्सा लिया। देश भर से एकत्रित युवा डॉ. मनसुख मांडविया के साथ ही लिएंडर पेस और पुलेला गोपीचंद के साथ मिलकर काफी उत्साहित नजर आए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story