भारत
साइबर अपराधी की रिमांड से 90 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दस्तावेजों का दुरुपयोग
jantaserishta.com
18 Sept 2025 4:01 PM IST

x
पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
नूंह: साइबर अपराध के खिलाफ नूंह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 14 सितंबर को गिरफ्तार किए गए राशिद पुत्र इसराईल निवासी ग्राम पढेनी तावडू से पूछताछ में एक संगठित ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस रिमांड में सामने आया कि आरोपी द्वारा फर्जी सिम कार्ड बेचकर करीब 90 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया गया है।
एएसपी आयुष यादव ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि राशिद एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक था। वह अपनी दुकान पर आने वाले लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करता और उनसे फर्जी सिम कार्ड तैयार कर उन्हें साइबर ठगों को बेचता था। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल देशभर में ठगी की वारदातों में किया गया। तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि राशिद द्वारा बेचे गए इन फर्जी सिम कार्ड्स की मदद से तमिलनाडु और तेलंगाना के कई लोगों को शिकार बनाया गया।
एएसपी ने बताया कि इस मामले में इससे पहले अरबाज और जैतुन को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मनी ट्रेल और तकनीकी डाटा की गहन जांच में राशिद का नाम सामने आया। राशिद साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने के साथ-साथ बैंक खातों में गलत डाटा फीड करने का काम भी करता था। आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और एक पीओएस मशीन बरामद की गई है। इन डिजिटल साक्ष्यों से यह साफ हो गया है कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को ठगने में सक्रिय था।
एएसपी आयुष यादव ने आगे कहा कि पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि राशिद और उसके साथियों ने कितने राज्यों में अपना जाल फैला रखा है और कितने लोगों को अब तक ठगी का शिकार बनाया है। अब तक सात मामलों में राशिद का नाम सामने आ चुका है।
Tagsनूंहसाइबर अपराधी90 लाख की साइबर ठगीसाइबर ठगीNuhcyber criminalscyber fraud of Rs 90 lakhcyber fraud
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





