भारत
साइबर अपराधियों ने तीन उपायुक्तों के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाए, प्रशासन ने किया अलर्ट
jantaserishta.com
29 Jun 2025 7:08 PM IST

x
मचा हड़कंप.
रांची: साइबर अपराधियों ने रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाया है। कई लोगों को इस प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिले थे। इसकी जानकारी सामने आते ही जिला प्रशासन की ओर से साइबर पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से फर्जी प्रोफाइल से भेजे गए फ्रेंड रिक्वेस्ट को नकारने और उसे रिपोर्ट करने की अपील की है। अपील में कहा गया है कि इस प्रकार की गतिविधियों से सतर्क रहें क्योंकि यह साइबर अपराध का हिस्सा हो सकता है और आपको आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा सकता है।
साइबर क्राइम इकाई ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। रांची जिला प्रशासन ने लोगों से केवल अधिकृत सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। इसी महीने बोकारो और हजारीबाग जिले के उपायुक्तों के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के मामले भी सामने आए हैं। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध फेसबुक प्रोफाइल से आए फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें।
हजारीबाग उपायुक्त की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में रुपए के लेन-देन से बचें और इस तरह की घटनाओं की जानकारी तुरंत प्रशासन या साइबर सेल को दें। दरअसल, साइबर अपराधी ठगी और एक्सटॉर्शन के लिए डीजीपी, एसपी, डीसी से लेकर हाईकोर्ट के जस्टिस तक के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। पूर्व में अफसरों की फोटो का इस्तेमाल कर फेक व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाने और इसके जरिए मातहत अफसरों से लेकर व्यवसायियों तक को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर रुपए की मांग के भी मामले उजागर हुए थे।
Tagsसाइबर अपराधियोंझारखंडझारखंड न्यूज़फर्जी फेसबुक प्रोफाइलcyber criminalsjharkhandjharkhand newsfake facebook profile
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





