
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
प्रशासनिक मुखिया मुख्य सचिव तक को नहीं छोड़ा।
पटना: बिहार में साइबर अपराधियों का जाल इस तरह फैला है कि उन्होंने राज्य के प्रशासनिक मुखिया मुख्य सचिव तक को नहीं छोड़ा। सूबे के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके बैंक खाते से किसी ने 90 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। जब सुबहानी को पता चला तो उन्होंने तुरंत ईओयू को सूचना दी। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने कुछ ही घंटों के भीतर जालसाज को पकड़ लिया।
हालांकि अभी तक मुख्य सचिव के साथ फ्रॉड करने वाले अपराधी का नाम सामने नहीं आया है। ईओयू ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पकड़े गए जालसाज से पूछताछ की जा रही है। किसी बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है।
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि साइबर अपराधी ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के बैंक अकाउंट से 90,000 रुपये निकालकर ऑनलाइन शॉपिंग कर ली थी। जब उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





