भारत

महिला जज के साथ हुआ साइबर क्राइम, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 May 2022 12:40 PM IST
महिला जज के साथ हुआ साइबर क्राइम, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में हैकरों ने महिला जज के अकाउंट से हैकर करीब पौने तीन लाख रुपये उड़ा लिए. सीताबर्डी थाने में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है. लेकिन पुलिस के हाथ अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया है. साइबर टीम की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.

नागपुर के सिविल लाइन निवासी सोनाली मुकुंद कनकदंडे (42) नागपुर सेशन कोर्ट में बतौर जज हैं. उन्होंने 14 मई 2022 को सुबह करीब 4 बजे गूगल एप से 500 रुपये का फास्टैग कार्ड रिचार्ज किया. उसके बाद उन्होंने नेट बैकिंग के जरिए अपने कुछ खाते चेक किए. इसके कुछ देर बाद उन्हें खातों से ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली. वे चौंक गई, आखिर ये पैसे किसने निकाले.
उन्होंने तुरंत ही कस्टमर केयर फोन किया. उन्हें पता चला कि उनके खातों से किसी ने 2 लाख 75 हजार 399 रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं. उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story