भारत

OMG! साइबर ठगों को दबोचा गया, रकम निकालने एटीएम जा रहे थे, तभी...

jantaserishta.com
23 July 2025 2:14 PM IST
OMG! साइबर ठगों को दबोचा गया, रकम निकालने एटीएम जा रहे थे, तभी...
x
बड़ा खुलासा.
धनबाद: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. कलियासोल-चिरकुंडा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी साइबर ठगी से प्राप्त रकम को एटीएम से निकालने की फिराक में थे.
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कालूबथान ओपी क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं और किसी बड़ी ठगी की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर कालूबथान ओपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया. तलाशी लेने पर उनके पास से कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए. पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने साइबर ठगी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की.
चौधरी ने कहा कि उन्होंने बताया कि वे ठगी से प्राप्त रकम निकालने के लिए एटीएम जा रहे थे. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक अन्य साथी का नाम भी उजागर किया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है जिसे ठगी में उपयोग किया जा रहा था. प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी एक सुनियोजित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े हैं. हालांकि, इन पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनसे संबंधित कुल ठगी की घटनाएं कितनी हैं और इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं. पुलिस की साइबर सेल आरोपियों के मोबाइल डेटा, बैंक खातों और संचार माध्यमों की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story