भारत

जागते रहो! साइबर ठगों ने महिला को बनाया निशाना, चली ऐसी चाल हुई हैरान

jantaserishta.com
11 April 2024 8:29 AM IST
जागते रहो! साइबर ठगों ने महिला को बनाया निशाना, चली ऐसी चाल हुई हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
अल्मोड़ा: साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए एक से एक नया तरीका निकाल रहे हैं। साइबर ठगों ने महिला से ठगी कर 10 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने महिला को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी है। यह पूरा हैरान करने वाला अल्मोड़ा जिले में सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
अल्मोड़ा के धारानौला निवासी एक पढ़ी-लिखी महिला को यूट्यूब शेयर चेट पर पार्ट टाइम जॉब करना महंगा पड़ गया। शातिर साइबर ठग ने महिला को टास्क में कमाए रुपये वापस देने का झांसा देकर करीब दस लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक नगर की एक महिला का कहना है कि दिसंबर 2023 में उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आया था। जॉब में डेली टास्क के तहत यूट्यूब और शेयर चैट पर कुछ चैनलों को लाइक और सबस्क्राइब करना था।
टास्क का स्क्रीनशॉट ठग के दिए गए नंबर पर भेजना पड़ता था। इसके बदले महिला को 150 रुपये मिलते थे। टास्क पूरा करने के बाद उन्हें टेलीग्राम से जोड़ा गया, जहां प्रतिदिन 20-21 टास्क दिए जाते रहे। कुछ टास्क ऐसे थे, जिनमें उन्हें ही अपने पैसे भी लगाने पड़ते थे। इस दौरान उन्हें आर्थिक लाभ भी होने लगा।
लेकिन कमाई के रुपये निकालने की बारी आई तो ठग ने गलत प्रक्रिया अपनाने की बात कहकर यूपीआई नंबरों पर रुपये जमा करने को कह दिया। रुपये वापस पाने के लालच में महिला ने यूपीआई नंबरों पर अपने खाते से 10,21380 रुपये भेज दिए।
इसके बाद से ठग के नंबर बंद हो गए। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story