भारत

साइबर ठगों के रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Sept 2022 10:55 AM IST
साइबर ठगों के रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक योजना शुरू की थी, जिसमें उन्होंने एक पीड़ित को अपनी वेबसाइट से कम कीमत पर सामान खरीदने का लालच देकर फंसाया और फिर उसी प्लेटफॉर्म पर उसे बेचने के लिए कहा।
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश पुलिस ने आकर्षक ऑफर्स के बहाने लोगों को ठगने वाले साइबर ठगों के एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक योजना शुरू की थी, जिसमें उन्होंने एक पीड़ित को अपनी वेबसाइट से कम कीमत पर सामान खरीदने का लालच देकर फंसाया और फिर उसी प्लेटफॉर्म पर उसे बेचने के लिए कहा।
एक साइबर सेल अधिकारी फिरोज बदर ने कहा, "ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए आरोपी धोखाधड़ी से हुए लाभ का बेहद छोटा सा हिस्सा उनको देते थे।"
उन्होंने कहा, "डील को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, वह ग्राहकों से उनके बैंक खातों की डिटेल मांगकर वेबसाइट पर उनके खाते को फ्रीज कर देते थे।"
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान आयुष पाराशर और शाहरुख खान के रूप में हुई है, दोनों ठाणे के रहने वाले हैं।
इन सभी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story