भारत

पुलिस अफसर को भी नहीं छोड़ा, साइबर ठगों ने बनाया निशाना

jantaserishta.com
25 Aug 2025 8:30 AM IST
पुलिस अफसर को भी नहीं छोड़ा, साइबर ठगों ने बनाया निशाना
x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल के मुंबई स्थित सरकारी आवास राजभवन में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर साइबर ठगों का शिकार हो गया. ठगों ने फिशिंग के जरिए उसके बैंक खाते से पूरे 3 लाख रुपये निकाल लिए. मामला सामने आने के बाद पुलिस और साइबर सेल जांच में जुट गई है.
शिकायत के अनुसार, 49 वर्षीय इंस्पेक्टर का आवास तारदेव पुलिस कॉलोनी में है. उसने पुलिस को बताया कि सोमवार से शनिवार के बीच यह घटना हुई. दरअसल, उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में आरटीओ चालान से जुड़ा एक लिंक भेजा गया था. लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया.
कुछ समय बाद उन्होंने उस लिंक को हटा दिया, लेकिन तब तक उनकी जानकारी साइबर ठगों के हाथ लग चुकी थी. तीन दिन बाद उनके बैंक खाते से 3 लाख रुपये निकाल लिए गए. जब इंस्पेक्टर के मोबाइल पर पैसे निकाले जाने का मैसेज आया, तो उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल किया और शिकायत दर्ज कराई.
इसके बाद वे सीधे तारदेव थाने पहुंचे, जहां इस मामले में साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना फिशिंग अटैक का क्लासिक उदाहरण है, जिसमें ठग नकली लिंक और संदेश भेजकर लोगों से उनकी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते हैं. पुलिस ने बताया कि फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है और ठगों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम भी लगाई गई है.
विशेषज्ञों ने लोगों को आगाह किया है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक करने से बचें और बैंकिंग डिटेल किसी भी हालत में साझा न करें. बता दें कि फिशिंग एक प्रकार का साइबर हमला है जिसमें ईमेल, टेक्स्ट मैसेज, फोन कॉल और दुर्भावनापूर्ण लिंक के जरिए लोगों से उनकी निजी और वित्तीय जानकारी साझा करने के लिए धोखा दिया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story