भारत
साइबर ठगों ने डॉक्टर से की 2 करोड़ की ठगी, विज्ञापन देखकर ठगों के चंगुल में फंसे
jantaserishta.com
21 March 2024 9:40 AM IST

x
डॉक्टर पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं।
लखनऊ: लखनऊ के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से जालसाजों ने दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। इसके बाद डॉक्टर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा, ''मैं एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म के विज्ञापन देखकर इसका सदस्य बना। उन्होंने मुझसे पैसे जमा करने को कहा और बाद में बार-बार अपनी वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया। अकाउंट फायदा दिखा रहा था। उन्होंने मुझसे और ज्यादा रुपये जमा करने के लिए कहा। जब यह रकम 2.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई तो मैंने रुपये निकाले के लिए कहा तो उन्होंने कमीशन के रूप में और रुपये जमा करने को कहा।''
डॉक्टर ने आगे कहा, ''जब उन्होंने कमीशन पर ज्यादा जोर दिया तो मैंने उनसे मेरे लाभ में से कटौती करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर मैंने शिकायत दर्ज कराई।'' डॉक्टर ने नई दिल्ली में दिल्ली साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





