भारत

साइबर ठगी: Jio के नाम का इस्तेमाल, यूजर्स दें ध्यान, वरना उठाएंगे नुकसान

jantaserishta.com
31 Dec 2024 10:30 AM IST
साइबर ठगी: Jio के नाम का इस्तेमाल, यूजर्स दें ध्यान, वरना उठाएंगे नुकसान
x
चेतावनी जारी.

नई दिल्ली: साइबर ठगी का एक नया तरीका सामने आया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए चलाए जा रहे साइबर दोस्त ने एक जरूरी चेतावनी जारी की है. इसमें Jio के नाम का इस्तेमाल किया गया है.

X प्लेटफॉर्म पर मौजूद साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि Jio नाम के एक मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है. यह असल में APK File है, जिसे फोन में इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स का मोबाइल हैक भी हो सकता है. ऐसे में यूजर्स का बैंक खाता तक खाली हो सकता है.
पोस्ट में साइबर दोस्त ने कहा, Jio इंटरनेट स्पीड #5G नेटवर्क कनेक्शन.apk जैसे फाइल को डाउनलोड न करें. यह एक खतरनाक फाइल है, जो आपके फोन को हैक कर सकती है और आपका डेटा चुरा सकती है. सुरक्षित रहने के लिए केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें.
अनजान सोर्स से आने वाली Apk File को मोबाइल में डाउनलोड करने की वजह से कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. ये डिवाइस के लिए एक बड़ा खतरा खड़ा कर सकता है. ये आपका बैंक खाता और कई सेंसटिव डिटेल्स आदि को चोरी कर सकते हैं.
अनजान सोर्स से आने वाली Apk File में मैलवेयर, स्पाईवेयर और वायरस आदि हो सकते हैं, जो फोन में इंस्टॉल होने के बाद हैकर्स के लिए काम कर सकती हैं. हैकर्स इससे मोबाइल में मौजूद सेंसटिव डिटेल्स को चोरी कर सकता है और फोन का रिमोट एक्सेस भी हासिल कर सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story