भारत

सावधान! बैंक अकाउंट से करोड़ों उड़ाए, बड़ी ही चालाकी से निशाना बनाया, आप भी जानें

jantaserishta.com
21 Jan 2025 9:27 AM IST
सावधान! बैंक अकाउंट से करोड़ों उड़ाए, बड़ी ही चालाकी से निशाना बनाया, आप भी जानें
x
FIR दर्ज.
नई दिल्ली: साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया है, जहां एक विक्टिम को बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया और उसके बैंक खाते से 2.80 करोड़ रुपये उड़ा लिए. इस केस में विक्टिम को एक पार्सल के जरिए स्मार्टफोन भेजा था.
साइबर ठगी की शुरुआत एक WhatsApp कॉल के जरिए हुई, जो 27-11-2024 के दिन आई थी. WhatsApp Call करने वाले शख्स ने फेक Citibank कर्मचारी बताया. इसके बाद साइबर ठगी के केस आगे बढ़ाया.
साइबर ठग ने विक्टिम को बताया कि उनके पेडिंग Credit Card ऐप्लीकेशन के अप्रूवल के लिए कॉल किया है. इसके बाद विक्टिम को झांसे में लेने के लिए अप्रूवल क्लियर कराने के लिए झूठा प्रोसेस बताया.
यहां विक्टिम को एक न्यू SIM Card खरीदने को कहा, उसके बाद विक्टिम को पार्सल के जरिए एक स्मार्टफोन भेजा गया. इस पार्सल को City Bank का नाम इस्तेमाल करके भेजा गया और विक्टिम को साइबर ठग की बातों पर यकीन हो गया.
इसके बाद विक्टिम को उस फोन में सिम कार्ड इंसर्ट करने को कहा. विक्टिम को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि भेजे गए मोबाइल में Malicious App भी हो सकते हैं, जो मोबाइल हैकिंग और गैर कानूनी तरीके से डेटा ट्रांसफर में मदद करते हैं. इसके बाद विक्टिम ने जैसे ही मोबाइल में सिम कार्ड डाला, वैसे ही उस फोन में पहले से मौजूद खतरनाक ऐप ने काम करना शुरू कर दिया.
साइबर स्कैमर्स ने Malicious App की मदद से बैंक डिटेल्स और OTP आदि का चोरी छिपे एक्सेस ले लिया. इसके बाद विक्टिम के बैंक खाते में मौजूद रुपये, अन्य सेविंग और FD आदि को तोड़ा और टोटल 2.8 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया.
साइबर क्रिमिनल्स अब मोबाइल फोन में छेड़छाड़ करके उसमें खतरनाक ऐप्स को इंस्टॉल कर देते हैं. इसके बाद वे विक्टिम के पास ये टेंपर्ड हैंडसेट पहुंचा देते हैं और सिम कार्ड एंटर करने को कहते हैं. विक्टिम अगर अपनी सिम कार्ड इंसर्ट कर देते हैं, तो साइबर ठग छोरी-छिपे बैंक डिटेल्स और OTP आदि को एक्सेस कर लेते हैं, फिर बैंक खाते में सेंध लगाते हैं.
बेंगलुरु में रहने वाले शख्स को जब पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं. इसके बाद उन्होंने बैंक और पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद पुलिस ने कंप्लेंट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story