भारत

78 लाख की धोखाधड़ी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 10 लाख फ्रीज

jantaserishta.com
8 Feb 2025 4:27 PM IST
78 लाख की धोखाधड़ी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, 10 लाख फ्रीज
x
पूरा खुलासा पढ़ें.
नोएडा: थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने व्हाट्सएप के माध्यम से इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर पीड़िता से 78,00,000 रुपए की धोखाधड़ी की थी। आरोपी की पहचान अचल वर्मा के रूप में हुई है, जो गांव होशियारपुर, सेक्टर 52 नोएडा का निवासी है।
यह और इसके साथी मिलकर लगातार कई लोगों के साथ इस तरीके का साइबर अपराध कर चुके हैं। पुलिस ने कई और टीमों का गठन किया है जो उसके साथियों की तलाश कर रही हैं। 7 फरवरी को साइबर क्राइम पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने अचल वर्मा को गिरफ्तार किया, जो व्हाट्सएप पर पीड़िता से संपर्क कर उसे टास्क पूरा करने के बाद लाभ कमाने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहा था।
पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अचल वर्मा के खाते में धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि ट्रांसफर हुई है। इसके बाद आरोपी के खाते में 10,00,000 रुपये को फ्रीज कर दिया गया है। अब तक अन्य खातों से 30,00,000 रुपए की धनराशि वापस की जा चुकी है, और बाकी की रकम भी वापस करने की प्रक्रिया जारी है।
इसके अलावा, अचल वर्मा के बैंक खाते के खिलाफ विभिन्न राज्यों से कुल 54 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके अलावा, थाना साइबर क्राइम नोएडा के एक अन्य दर्ज मामले में भी इस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के अधिकारी इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और इस मामले में अन्य दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story