भारत

30 हजार रिश्वत लेते साइबर सेल का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, केस डायरी अदालत भेजने रिश्वत मांगी

jantaserishta.com
9 Sept 2026 1:21 PM IST
30 हजार रिश्वत लेते साइबर सेल का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, केस डायरी अदालत भेजने रिश्वत मांगी
x
बड़ा एक्शन.
गिरिडीह: झारखंड में सरकारी कामकाज के बदले रिश्वत मांगने के मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को गिरिडीह साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता जीवलाल मंडल ने एसीबी से शिकायत की थी कि साइबर थाना कांड संख्या 24/26 की केस डायरी अदालत भेजने के एवज में उससे रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कराया। आरोप की पुष्टि होने पर धावा दल गठित किया गया।
बुधवार को शिकायतकर्ता ने तय योजना के तहत सब-इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये दिए। रकम लेते ही एसीबी टीम ने गौतम को पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद करने के बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इससे पहले तीन सितंबर को गुमला जिले के पालकोट प्रखंड कार्यालय में एसीबी ने ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर हरीश प्रजापति को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उन्होंने एक सरकारी काम के बदले यह राशि मांगी थी। अगस्त के अंतिम सप्ताह में सीबीआई की रांची एंटी करप्शन ब्रांच ने क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय में कार्रवाई की थी।
एजेंसी ने वरिष्ठ लेखा अधिकारी संतोष महतो, सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार और सुजीत सिंह को 48,400 रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। यह रकम सीआईएसएफ कर्मियों से जुड़े बिलों के निपटारे के एवज में मांगे जाने का आरोप था।
इससे पहले 20 अगस्त को एसीबी की जमशेदपुर टीम ने पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव थाना प्रभारी सह सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार को 15 हजार रुपये लेते पकड़ा था। आरोप था कि एक मामले में शिकायतकर्ता का पक्ष लेने के लिए रिश्वत मांगी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story