
x
नई दिल्ली: 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में होगी.
इस बैठक में अहम मुद्दे होंगे -
-संगठन चुनाव
-आने वाले विधानसभा चुनाव
-वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा
G-23 के सदस्य और कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर CWC मीटिंग की मांग की थी. इसके अलावा उनके साथी और कपिल सिब्बल ने कहा था, 'फिलहाल, हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है.' उनके इस बयान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन भी किया था. AICC के महासचिव अजय माकन ने कहा था कि जिस संगठन ने सिब्बल को पहचान दी, उन्हें इस तरह इसका अपमान नहीं करना चाहिए था.
गहलोत ने पायलट को दिया यह संदेश
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को मंच साझा किया. जिसमें गहलोत ने पालयट का नाम लिए बिना उन्हें एक संदेश दे दिया. उन्होंने कहा कि प्रतीक्षा करने वालों के लिए अवसर आते हैं.
TagsCWC की बैठक 16 अक्टूबर को बुलाई गईCWC की बैठककांग्रेस CWC की बैठकCWC meeting called on 16th OctoberCWC meetingCongress CWC meetingCongress working committee meeting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





