भारत

तलवार से केक काटना पड़ा भारी, जन्मदिन के बाद पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
19 March 2024 1:37 PM IST
तलवार से केक काटना पड़ा भारी, जन्मदिन के बाद पहुंचा सलाखों के पीछे
x

सांकेतिक तस्वीर

कई लोग अपने बर्थडे को रोमांचक तरीके से मनाने का शौक रखते हैं.
नागपुर: कई लोग अपने बर्थडे को रोमांचक तरीके से मनाने का शौक रखते हैं लेकिन 19 साल के एक युवक को अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटना बेहद महंगा पड़ गया. उसने केक काटते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामला महाराष्ट्र के नागपुर शहर का है.
नागपुर के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 19 साल के एक युवक को अपने जन्मदिन का केक तलवार से काटने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.
उमरेड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि राहुल मोहनीकर के घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया है. इस दौरान तलवार भी जब्त की गई है. अधिकारी ने कहा, 'उसने शनिवार को अपना जन्मदिन मनाया था.' पुलिस ने युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पहले भी सोशल मीडिया पर तलवार से केक काटने के वीडियो शेयर होते रहे हैं. 2020 में कोरोनाकाल के दौरान मुंबई पुलिस ने 25 साल के एक शख्स को तलवार से केक काटने और सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पार्टी में मौजूद 30 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story