भारत

एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 91 लाख की विदेशी मुद्रा पकड़ी, दो यात्री गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 April 2025 11:07 AM IST
एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 91 लाख की विदेशी मुद्रा पकड़ी, दो यात्री गिरफ्तार
x
दोनों के खिलाफ विदेशी मुद्रा की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है.
नई दिल्ली: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 96,000 यूरो (लगभग 91,72,800 रुपये) की विदेशी मुद्रा तस्करी के मामले में दो भारतीय पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
दोनों यात्री 20 अप्रैल 2025 को टर्मिनल 3 से फ्लाइट नंबर एसजी-87 के जरिए बैंकॉक जाने की तैयारी में थे। दोनों के खिलाफ विदेशी मुद्रा की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।
एक विशेष सूचना के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों को रोका। उनके सामान और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान छिपाई गई विदेशी मुद्रा बरामद की गई। पूछताछ में यात्रियों ने स्वीकार किया कि यह मुद्रा अवैध रूप से विदेश ले जाई जा रही थी।
बरामद मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम के संबंधित धाराओं के तहत जब्त किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं।
बता दें कि 10 अप्रैल को आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के पास से 3.3 किलो कोकीन जब्त की थी। इस कोकीन की कीमत 46.44 करोड़ रुपये बताई गई थी। कोकीन को एन्टेबे (युगांडा) से शारजाह के रास्ते नई दिल्ली लाया गया था। इसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में नशे का जाल फैलाना बताया गया था।
गिरफ्तार आरोपी युवक नागरिक फ्लाइट नंबर जी9-463 से यात्रा कर एन्टेबे (युगांडा) से शारजाह होते हुए नई दिल्ली पहुंचा था। एक्स-रे जांच में उसके बैग में कुछ संदिग्ध दिखा था। इसके बाद युवक को तत्काल प्रिवेंटिव रूम ले जाया गया, जहां दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके सामान की तलाशी ली गई। उसके बैग के किनारों में छिपाए गए कोकीन के छह पैकेट मिले थे। जब्त कोकीन का शुद्ध वजन 3.317 किलोग्राम था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 46.44 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story