भारत

पेट्रोलियम उत्पादों पर सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क, सरकारी खजाने में आए 3.31 लाख करोड़, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से टैक्स कलेक्शन 24 फीसदी बढ़ा

jantaserishta.com
22 March 2022 8:33 PM IST
पेट्रोलियम उत्पादों पर सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क, सरकारी खजाने में आए 3.31 लाख करोड़, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से टैक्स कलेक्शन 24 फीसदी बढ़ा
x
पढ़े पूरी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: मौजूदा वित्त वर्ष (2021-22) के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में पेट्रोलियम उत्पादों पर सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क (Tax Collection on Petroleum Products) के रूप में केंद्र सरकार (Central Government) का अप्रत्यक्ष कर राजस्व लगभग 24 प्रतिशत बढ़कर 3,31,621.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

RTI कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सूचना के अधिकार कानून के तहत दायर उनकी अर्जी पर केंद्र के दो विभागों ने उन्हें यह जानकारी दी है. गौरतलब है कि यह जानकारी ऐसे वक्त सामने आई है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. वहीं, घरेलू रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए हैं.
गौड़ ने आरटीआई कानून के तहत मिले ब्योरे के हवाले से बताया कि भारत में अप्रैल से दिसंबर, 2021 के बीच पेट्रोलियम पदार्थों के आयात पर 37,653.14 करोड़ रुपये का सीमा शुल्क वसूला गया, जबकि देश में इन पदार्थों के विनिर्माण पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क के रूप में 2,93,967.93 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा हुए.
आरटीआई कानून से मिली जानकारी के मुताबिक, कोविड-19 के भीषण प्रकोप वाले पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल से दिसंबर के बीच पेट्रोलियम उत्पादों पर सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क की वसूली क्रमश: 25,025.33 करोड़ रुपये और 2,42,089.89 करोड़ रुपये के स्तर पर रही थी यानी दोनों करों की मद में सरकार ने पिछले वित्त वर्ष में इन उत्पादों पर कुल 2,67,115.22 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story