भारत

इस बैंक के ग्राहकों को 25 हजार निकालने की मिली अनुमति

Nilmani Pal
25 Feb 2025 7:19 AM IST
इस बैंक के ग्राहकों को 25 हजार निकालने की मिली अनुमति
x
ब्रेकिंग

दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते 13 फरवरी को मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (New India Co-Operative Bank) पर बैन लगाया था और एक भी रुपया निकालने पर पाबंदी लगा दी थी, जिसके बाद ग्राहकों में हड़कंप मचा हुआ था. अब आरबीआई ने बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत दी है और प्रतिबंधों में ढील बरतते हुए जमा खातों से 25,000 रुपये तक निकालने की अनुमति दी है. ग्राहक 27 फरवरी से अपने खातों से ये निकासी कर सकेंगे. गौरतलब है कि 122 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर होने के बाद रिजर्व बैंक ने सख्ती बरतते हुए बैंक पर एक्शन लिया था.

आरबीआई द्वारा न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों में दी गई इस ढील के चलते बैंक आधे से ज्यादा जमाकर्माओं को राहत मिलेगी और रिपोर्ट के मुताबिक New India Co-Op Bank के 50 फीसदी से ज्यादा ग्राहक अपनी लगभग 100 फीसदी जमा राशि निकाल पाएंगे. बैन लगाए जाने के बाद से इसकी ब्रांचों के बाहर परेशान ग्राहकों का जमावड़ा देखने को मिल रहा था, जिनके लिए सोमवार को बड़ी राहत भरी खबर आई है.

बता दें कि 122 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर होने के बाद बीते 13 फरवरी को रिजर्व बैंक ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर छह महीने के लिए बैन लगाया था और इसके खातों से किसी भी तरह की निकासी को तत्काल प्रभाव से रोक दिया था. इसके साथ ही बैंक को लोन डिस्‍ट्रीब्‍यूट करने के लिए भी प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन इस सहकारी बैंक को लोन वसूलने का अधिकार बरकरार रखा गया था.

Next Story