भारत

BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
29 Jan 2023 10:15 AM IST
BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

9.5 किलोग्राम सोना जब्त किया.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई एयरपोर्ट में कस्टम विभाग ने 8 मामलों में कार्रवाई करते हुए 4.75 करोड़ रुपये मूल्य का 9.5 किलोग्राम सोना जब्त किया. यह कार्रवाई 27 और 28 जनवरी को की गई. गिरफ्तार यात्रियों में से दो यात्री ऐसे हैं जो दुबई से छह किलोग्राम सोने के साथ पकड़े गए, जिसकी मार्केट में कुल कीमत 2.99 करोड़ रुपए है.
इन यात्रियों ने यह पूरा सोना अपने बैग में छुपा कर रखा था. इन दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है.
मुंबई एयरपोर्ट से ऐसा ही एक मामला 23 जनवरी को भी आया था. मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. इन दो लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था. विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. एक विदेशी नागरिक ने किताबों में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा छिपा के रखी थी. मुद्रा का मूल्य 90,000 USD था.
दूसरे आरोपी के पास से ढाई किलो सोना मिला था. बता दें कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने 22 और 23 जनवरी की दरमियानी रात दोनों यात्री को रोका था. अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके आधार पर उन्हें रोका गया था. जब अधिकारियों ने उनके सामान की जांच की तो पता चला कि एक किताब के बीच डॉलर छुपा रखे थे. जिसे वह अपने साथ ले जा रहे थे.
यात्री इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के लिए वैध दस्तावेज अधिकारियों के सामने पेश नहीं कर पाए थे. बरामद विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त किया गया था. दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story