भारत

करंट लगा: 5 की मौत, जुलूस निकाल रहे लोगों के साथ हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
9 Oct 2022 8:54 AM IST
करंट लगा: 5 की मौत, जुलूस निकाल रहे लोगों के साथ हुआ कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा कोहराम।
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज यानी रविवार सुबह निकले बारावफात के जुलूस में शामिल पांच लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के भगड़वा मासूपुर गांव की है.
जानकारी के मुताबिक, जुलूस के ठेले में लगी लोहे की रॉड बिजली के हाई टेंशन तार से टकरा गई. हाई टेंशन तार से लोहे की रॉड के टकराते ही ठेले में करंट उतर आया. इसकी चपेट में सात लोग आ गए. इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी समेत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story