भारत

अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति भारत के लिए चिंता का विषय : टीएस त्रिमूर्ति

Kajal Dubey
16 Aug 2021 4:44 PM GMT
अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति भारत के लिए चिंता का विषय : टीएस त्रिमूर्ति
x

अमेरिका। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद स्थिति बेहद खराब हो गई है। अफगान नागरिक जल्द से जल्द देश छोड़कर जाना चाह रहे हैं। इस क्रम में हजारों लोग काबुल एयरपोर्ट पर पहुंच गए, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अमेरीकी सैनिकों को गोलियां चलानी पड़ी जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यहां हालात हर घंटे बदतर हो रही है। अफगानिस्तान के हालात को लेकर UNSC की आपात बैठक जारी है।

बैठक के दौरान भारत के राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान की मौज़ूदा स्थिति भारत के लिए चिंता का विषय है। अफ़ग़ानिस्तान में पुरुष, महिलाएं और बच्चे डर के साए में जी रहे हैं। वे सभी लोग अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित है। वहीं, इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफ़ग़ानिस्तान फिर से एक बार आतंकी संगठनों के लिए सुरक्षित स्थान ना बन जाए।

Next Story