भारत

उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद कर्फ्यू, अब हटा

jantaserishta.com
18 July 2022 10:00 AM IST
उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद कर्फ्यू, अब हटा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के करीब तीन सप्ताह बाद रविवार को शहर से कर्फ्यू हटा लिया गया। कर्फ्यू हटने के बाद लेक सिटी के लोगों को काफी राहत मिली।

दरअसल, 28 जून को कन्हैयालाल नामक दर्जी की दो लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले ने पूरे देश को हिला दिया था, जिसके बाद शहर में फर्फ्यू लगा दिया गया था। इस घटना के बाद 19 दिनों तक लेक सिटी के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू रहा, जिससे पर्यटन भी काफी प्रभावित हुआ। शहर की होटल बुकिंग कैंसल की गई और पर्यटकों की संख्या में भी भारी गिरावट देखी गई।
घटना के बाद प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी कि शहर में सामान्य स्थिति बहाल की जाए और पर्यटन गतिविधियों को पटरी पर लाया जाए। घटना के दो दिन बाद निकाली गई जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए कर्फ्यू में चार घंटे की सशर्त ढील दी गई थी। इतने बड़े कार्यक्रम के शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के बाद अगले दिनों में छह से आठ घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई।
इसके बाद 10 जुलाई को मनाई गई ईद-अल-अजहा के बाद रात में कुछ घंटों को छोड़कर पूरी तरह से कर्फ्यू में ढील दी गई। आपको बता दें कि उदयपुर में टूरिज्म सीजन जुलाई में शुरू होता है, आमतौर पर जून के अंतिम सप्ताह में पर्यटकों का आना शुरू हो जाता है। इस साल कन्हैयालाल की हत्या की घटना के कारण कई पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी। जुलाई के पिछले दो वीकेंड्स पर पर्यटक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। अब कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया है और मानसून की शुरुआत के बाद उदयपुर में हरियाली भी दिखने लगी है। उम्मीद है कि अब पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story