
x
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के संबलपुर शहर में ताजा हिंसा के बीच जिला प्रशासन ने अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। संबलपुर सदर के उपजिलाधिकारी प्रवेश चंद्र दंडसेना ने मौजूदा स्थिति की जानकारी मिलने पर शुक्रवार देर रात कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया। संबलपुर के छह थाना क्षेत्रों धनुपाली, खेतराजपुर, ऐंथापाली, बरेईपाली और सदरा में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।
कर्फ्यू की अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति या लोगों के समूह को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
हालांकि, जिला प्रशासन ने लोगों को सुबह 8 से 10 बजे और दोपहर 3.30 से सायं 5.30 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद करने की अनुमति दी है।
उपजिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा,उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले राज्य सरकार ने गुरुवार से पूरे जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
डीआईजी (उत्तर मध्य रेंज) बृजेश कुमार राय ने कहा कि शुक्रवार रात कुछ दुकानों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई।
इसलिए प्रशासन ने शहर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया।
Tagsओडिशाओडिशा न्यूज़ओडिशा पुलिससंबलपुर में कर्फ्यूकर्फ्यूOdishaOdisha NewsOdisha PoliceCurfew in SambalpurCurfew
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





