भारत

कल सुबह तक लगाया गया कर्फ्यू, ये है वजह

jantaserishta.com
21 Feb 2022 10:21 PM IST
कल सुबह तक लगाया गया कर्फ्यू, ये है वजह
x
बड़ी खबर

कर्नाटक: तनावपूर्ण हालात के चलते शिमोगा शहर में कल सुबह तक लगाया गया कर्फ्यू। कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद माहौल गरमा गया है. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सिद्दैया रोड (Siddaiah road) पर पुलिस ने हवाई फायरिंग की है. वहीं, 212 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को पूरे कर्नाटक से शिमोगा पहुंचने का आदेश दिया गया है. ये पुलिसकर्मी पहले शिमोगा में काम कर चुके हैं.

26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा के शव को अब पुलिस की सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंचाया गया है. फिलहाल इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो गई है. राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया है कि आरोपी स्थानीय ही हैं. वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी जमकर हो रही है.
कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. बीजेपी नेता सुनील देवधर ने कहा कि मैं बहादुर हिंदू युवक हर्षा की बर्बर हत्या की कड़ी निंदा करता हूं. ये शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार एक-दूसरे पर निजी हमले तक कर रहे हैं. कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के साथ-साथ पूर्व सीएम कुमारस्वामी का भी इसपर बयान आया है.
दूसरी तरफ 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा के शव को अब पुलिस की सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंचाया गया है. बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों के लोग बड़ी संख्या में इस दौरान वहां मौजूद रहे.
कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पिछले हफ्ते जब हिजाब विवाद शुरू हुआ था तब मैंने पहले ही ऐसा कुछ होने का अंदेशा जताया था. अब एक लड़के की मौत हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी अब खुश हो सकते हैं क्योंकि उन्होंने राज्य की शांति को भंग कर दिया है.
कुमारस्वामी ने आगे कहा कि ऐसा चुनाव की वजह से आगे दोबारा हो सकता है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कर्नाटक में होगा. ऐसा नॉर्थ इंडिया में होता है. ऐसे माहौल की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद हैं. जो कर्नाटक के तटीय इलाके में शुरू हुआ था, वह अब पूरे राज्य में हो रहा है.
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने भी इस मसले पर ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा कि शिमोगा में हिंदू कार्यकर्ता हर्षा के मर्डर का मुझे दुख है. जांच जारी है और दोषी लोगों को जल्द पकड़ा जाएगा. पुलिस को इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. कृपया लोग भी शांति बनाए रखें.
भिड़े मंत्री ईश्वरप्पा और डीके शिवकुमार
बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के बाद कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर निशाना साधा था. उन्होंने आरोप लगाया कि 'तिरंगा हटाकर, भगवा फहराया गया', ऐसी बातें करके शिवकुमार ने धर्म विशेष को भड़काया था. वहीं बदले में डीके शिवकुमार ने ईश्वरप्पा को 'पागल' तक कह दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story